PhonePe Success Story: कैसे बना भारत का No.1 UPI Payment App?
PhonePe आज भारत में UPI Payment के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला App है। हर महीने अरबों UPI ट्रांजैक्शन PhonePe के जरिए प्रोसेस होते हैं। लेकिन PhonePe का यह सफर इतना आसान नहीं था। जो PhonePe आज Digital India की पहचान बन चुका है, वो कभी Flipkart के अंदर एक छोटा सा Product था। PhonePe की इस Success Story में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए। कभी बैंकों ने PhonePe को ब्लॉक किया, तो कभी Competitors ने Legal Fight शुरू कर दी। लेकिन हर बार PhonePe और मजबूत होकर वापस आया। आज इस आर्टिकल में हम PhonePe की पूरी Story विस्तार से जानेंगे- PhonePe कब शुरू हुआ, PhonePe ने Google Pay और Paytm को कैसे पीछे छोड़ा, ICICI Bank ने Phone Pe को क्यों ब्लॉक किया और सबसे जरूरी सवाल – PhonePe पैसे कैसे कमाता है?
PhonePe की शुरुआतः एक छोटे से विचार से बड़े Revolution तक
PhonePe की कहानी शुरू होती है साल 2015 में। उस वक्त भारत में Digital Payment का माहौल बहुत पुराना और मुश्किल भरा था। अगर किसी को पैसे भेजने होते थे तो या तो बैंक जाना पड़ता था, या फिर Net Banking के जरिए Account Number और IFSC Code जैसे लंबे-चौड़े process से गुजरना पड़ता था। इसी वजह से उस दौर में India में Cash ही King था। लोग Online Shopping तो करते थे, लेकिन Payment के लिए Cash on Delivery ही चुनते थे क्योंकि Digital Payment पर भरोसा नहीं था।
इसी दौर में Flipkart के Head of Engineering रह चुके समीर निगम ने एक जरूरी Pattern notice किया। उन्होंने देखा कि लोग Online Shopping तो करना चाहते हैं, लेकिन Payment System इतना Complicated है कि वो हमेशा COD यानी Cash on Delivery को prefer करते हैं। समीर निगम ने सोचा क्यों न एक ऐसा App बनाया जाए जिससे पैसे भेजना उतना ही आसान हो जितना WhatsApp पर Message करना? यह एक साधारण सा विचार था, लेकिन इसी विचार ने PhonePe जैसे Revolution को जन्म दिया।
समीर निगम ने अपना यह आइडिया अपने दो दोस्तों- राहुल चारी और बुर्जन इंजीनियर के साथ Share किया। राहुल चारी Flipkart में ही उनके साथ काम करते थे, जबकि बुर्जन इंजीनियर उस वक्त America में Job कर रहे थे। दोनों को समीर का Vision पसंद आया और तीनों मिलकर काम में लग गए। तीनों के पास कोई बड़ा Office नहीं था, कोई Heavy Funding नहीं थी फिर भी जोश और मेहनत के साथ App का Code लिखना शुरू किया। समीर निगम Product Vision और User Experience देख रहे थे, राहुल चारी System Design बना रहे थे और बुर्जन Backend Handle कर रहे थे। इस तरह December 2015 में तीनों ने मिलकर अपनी Company Register की और नाम रखा PhonePel
Flipkart का साथ और UPI का जन्म PhonePe को मिली असली पहचान
PhonePe के शुरू होते ही Flipkart की नजर इस App पर पड़ी। Flipkart उस वक्त एक बेहतर और Smooth Payment System की तलाश में था। उनके पुराने Payment Systems जैसे FX Smart और PZP बिल्कुल भी Reliable नहीं थे। जब Flipkart को पता चला कि उनके दो Ex-Employees एक नया और शानदार Payment App बना रहे हैं, तो उन्होंने Interest दिखाना शुरू किया। Founders से Detail में Idea सुनने के बाद Flipkart को PhonePe बहुत Promising लगा। इसीलिए April 2016 में, PhonePe के Official Launch से पहले ही, Flipkart ने Phone Pe को Acquire कर लिया। PhonePe को Flipkart से सिर्फ Financial Support ही नहीं, बल्कि Brand का Trust भी मिला क्योंकि India में Flipkart का नाम पहले से ही Trustworthy था।
इसी महीने की 11 तारीख को NPCI ने UPI यानी Unified Payments Interface Launch कर दिया और यही वो Game Changer था जिसने PhonePe की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी। UPI ने Digital Payment को एक नए Level पर ले जाया। अब कोई भी User सिर्फ अपने Mobile Number या Virtual Payment Address (VPA) से Direct Bank to Bank तुरंत पैसे भेज सकता था बिना Card, बिना IFSC और बिना Bank Visit के। PhonePe के तीनों Founders को पहले से ही पता था कि UPI ही India का Future है। NPCI ने 2014-15 में ही UPI पर काम शुरू कर दिया था और Public Launch से पहले कुछ Companies को इसकी Limited Information मिल चुकी थी। PhonePe ने UPI को अपने App में Integrate करने की Planning भी पहले से कर रखी थी।
हालांकि UPI को PhonePe App में Integrate करना कोई आसान काम नहीं था। उस वक्त ज्यादातर Banks Third Party Apps पर भरोसा नहीं करते सा नहीं करते थे और उन्होंने साफ मना कर दिया। लेकिन PhonePe की Team ने हार नहीं मानी। Meetings पर Meetings हुई, Presentations दिए गए, Demos किए गए और हर दरवाजा खटखटाया गया। आखिरकार August 2016 में PhonePe ने Yes Bank के साथ Partnership कर ली और PhonePe ने पहली बार Public के लिए अपनी UPI-Based Mobile Payment App Launch की। PhonePe भारत की पहली ऐसी App बनी जो खुद कोई Bank नहीं थी, फिर भी NPCI से Direct जुड़कर UPI Payments करा रही थी। साथ ही Flipkart ने भी PhonePe को अपने Shopping Platform से Integrate किया जिससे PhonePe को लाखों नए Users एक झटके में मिल गए।
Demonetization 2016: PhonePe के लिए सबसे बड़ा Turning Point
8 नवंबर 2016 – यह तारीख India की Financial History में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। इसी रात Prime Minister नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि ₹500 और ₹1000 के नोट अब Legal Tender नहीं रहेंगे। Demonetization के इस फैसले ने पूरे देश को हिला दिया। हर जगह ATM और Bank के बाहर लंबी-लंबी Lines लग गईं। Cash की कमी हो गई और रोजमर्रा के Transactions ठप होने लगे। लेकिन इसी Crisis ने PhonePe के लिए एक बड़ा Opportunity खोल दिया। जब Cash रुका तो Digital Payment ने पहली बार असली रफ्तार पकड़ी। करोड़ों लोग जो अब तक सिर्फ Cash पर Dependent थे, वो Digital Payment की तरफ मुड़ने पर मजबूर हो गए।
8 नवंबर 2016 – यह तारीख India की Financial History में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। इसी रात Prime Minister नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि ₹500 और ₹1000 के नोट अब Legal Tender नहीं रहेंगे। Demonetization के इस फैसले ने पूरे देश को हिला दिया। हर जगह ATM और Bank के बाहर लंबी-लंबी Lines लग गईं। Cash की कमी हो गई और रोजमर्रा के Transactions ठप होने लगे। लेकिन इसी Crisis ने PhonePe के लिए एक बड़ा Opportunity खोल दिया। जब Cash रुका तो Digital Payment ने पहली बार असली रफ्तार पकड़ी। करोड़ों लोग जो अब तक सिर्फ Cash पर Dependent थे, वो Digital Payment की तरफ मुड़ने पर मजबूर हो गए।
ICICI Bank ने PhonePe को Block किया और PhonePe की सबसे बड़ी परीक्षा आई
PhonePe की तेज ग्रोथ के साथ-साथ Problems भी आने लगीं। January 2017 में ICICI Bank ने अचानक PhonePe के Transactions को Block कर दिया। ICICI Bank का आरोप था कि PhonePe NPCI की सबसे जरूरी Guidelines तोड़ रहा है। UPI का एक Clear Rule है – Cross Bank Freedom, यानी हर User किसी भी Bank का UPI Handle किसी भी App पर इस्तेमाल कर सके। लेकिन उस वक्त PhonePe पूरी तरह Yes Bank के @ybl Handle पर Dependent था। Flipkart पर भी UPI Payment सीधे PhonePe और Yes Bank के Setup पर ही जाता था जिससे दूसरे Banks और दूसरे UPI Apps को मौका ही नहीं मिलता था।
ICICI Bank ने NPCI से कह दिया कि जब तक PhonePe अपना System ठीक नहीं करता, तब तक Block रहेगा। इसके बाद PhonePe पर Payments Fail होने लगे। Market में अफवाहें फैलने लगीं कि PhonePe अब बंद हो जाएगा। कई Shopkeepers Paytm पर Switch करने लगे। यह PhonePe के लिए सबसे मुश्किल वक्त था। लेकिन PhonePe की Team ने हार नहीं मानी और Nonstop काम किया। February 2017 तक PhonePe ने अपने System को Stabilize कर लिया और एक बार फिर Users का भरोसा जीत लिया। ICICI Block की यह घटना PhonePe को एक कड़ा सबक दे गई और उसने बाद में अपना System इतना मजबूत बना लिया कि फिर ऐसी कोई Problem न आए।
PhonePe का Expansion: सिर्फ Payment App नहीं, Complete Financial Ecosystem
ICICI Block की Problem Solve होने के बाद PhonePe ने तय किया कि वो सिर्फ एक Payment App नहीं रहेगा। उसने धीरे-धीरे एक Complete Financial Ecosystem बनाना शुरू किया। PhonePe ने Credit Card, Bill Payments, Gift Cards जैसे Features Add किए और हजारों Online-Offline Merchants को Integrate किया। अब PhonePe Users Movie Tickets, Food Delivery, Medicines, Groceries और Travel Booking सब कुछ एक ही App से कर सकते थे। PhonePe ने एक और Game Changing Innovation किया – दुनिया का सबसे सस्ता POS Device Launch किया जिसकी कीमत थी सिर्फ ₹6991 इससे India के लाखों Local Shopkeepers keepers Digital Economy से जुड़ सके। PhonePe ने यह साबित किया कि Digital Payment सिर्फ Cities तक सीमित नहीं है- यह हर गली, हर मोहल्ले और हर दुकान तक पहुंच सकता है।
2017 के आते-आते Phone Pe India का Fastest Growing UPI Platform बन चुका था। November 2017 में PhonePe ने हर दिन 10 लाख से भी ज्यादा Payments Process किए – यानी हर 24 घंटे में ₹100 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन। PhonePe का Total Payment Volume अब सालाना ₹400 करोड़ को Cross कर चुका था। Transactions की बात करें तो November 2017 की तुलना में अगले ही साल 8200% की Growth हुई। यह Growth Digital Payments के India के इतिहास में पहली बार देखने को मिली थी। 2017 के End तक 5.5 करोड़ से ज्यादा Indians ने PhonePe App Download कर लिया था। यह Numbers दिखाते हैं कि PhonePe कितनी तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया था।
PhonePe पैसे कैसे कमाता है? जानिए इसका पूरा Business Model
PhonePe का Business Model समझने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि PhonePe UPI Transactions से कोई Direct Charge नहीं लेता। UPI Service Users के लिए बिल्कुल Free है – न कोई Transaction Fee, न कोई Hidden Charge। तो फिर PhonePe पैसे कैसे कमाता है? इसका जवाब है PhonePe का Multi-Revenue Modell
पहला तरीका है Bill Payments और Recharge Commission। जब कोई User PhonePe से Mobile Recharge, DTH Recharge या Electricity Bill भरता है तो PhonePe को हर Transaction पर एक छोटा Commission मिलता है। यह Commission User से Direct नहीं लिया जाता बल्कि Telecom Companies और Billers PhonePe को यह Commission देते हैं। यह Commission छोटा लगता है लेकिन Crores of Transactions में यह Amount बहुत बड़ी हो जाती है।
दूसरा बड़ा Revenue Source है Financial Products। जब Users PhonePe के जरिए Mutual Funds, Insurance Policies या Digital Gold में Invest करते हैं तो PhonePe को Brokerage और Distribution Commission मिलता है। PhonePe का Insurance और Investment Section तेजी से बढ रहा है। तीसरा Revenue Source है Merchant Partnerships! Swiggy, Zomato, BigBazaar, Myntra, Ola जैसे बड़े Merchants PhonePe के साथ Tie-Up करते हैं। जब Users इन Platforms पर PhonePe से Payment करते हैं तो PhonePe को Transaction Fee या Integration Fee मिलती है। चौथा तरीका है QR-Based Payment System | PhonePe ने Shopkeepers के लिए जो QR Code System बनाया है, उससे भी Company को Revenue मिलता है। यानी PhonePe सिर्फ एक Payment App नहीं बल्कि एक Complete Financial Ecosystem है जहां हर Service से Revenue आता है।
Google Pay vs PhonePe vs Paytm: UPI Market की सबसे बड़ी Race
August 17, 2017 को Google ने India में अपना Payment App ‘Google Tez’ Launch किया – जो बाद में Google Pay बना। Google के पास सबसे ज्यादा Resources, Trust और Brand Value थी। Market में एक नई Race शुरू हो गई। Google Pay ने Cashback देकर Users को Attract करना शुरू किया। वहीं Paytm पहले से ही Market में Strong Hold रखता था उसके पास बडा User Base, Cashback Offers और Wallet System का Advantage था। PhonePe को दोनों तरफ से Tough Challenge मिल रहा था।
लेकिन PhonePe की Team ने Panic नहीं किया। उन्होंने Innovation, User Trust और Partnerships पर Focus किया। हर महीने नए Features लाए गए, Users को Offers और Rewards दिए गए, और तेजी से छोटे शहरों और दुकानों तक पहुंच बढ़ाई गई। PhonePe ने ऐसे Advertising Campaigns चलाए जिनमें आम लोगों को बताया गया कि UPI और Digital Payment कितना आसान और सुरक्षित है। PhonePe ने लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में Digital Payment को इस तरह Integrate किया कि धीरे-धीरे वो हर घर तक पहुंच गया।
January 2021 के Data देखें तो PhonePe ने 969 Million Transactions किए थे – Google Pay के 853 Million और Paytm के 281 Million से कहीं ज्यादा। उस महीने India में कुल 2.3 Billion UPI Transactions हुए थे जिनकी Value थी करीब ₹4.2 लाख करोड़। और इन सब में PhonePe सबसे आगे था। PhonePe का UPI Market में यह Dominance साफ दिखाता है कि सिर्फ अच्छा Product बनाने से काम नहीं चलता – उसे सही Strategy और User Trust के साथ आगे बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है।
COVID-19 Pandemic: PhonePe के लिए एक और बड़ा मौका
2020 में COVID-19 Pandemic ने ने पूरी दुनिया को हिला दिया। लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी, काम का तरीका और Payment Methods सब कुछ बदल गया। इस दौर में Digital Payment सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि एक जरूरत बन गई। लोग Cash Transactions से बचने लगे और Online Payment को Prefer करने लगे। PhonePe ने इस मौके को सही तरह से पहचाना और Contactless Payments और Scan & Pay जैसे Campaigns शुरू किए। ये Campaigns इतने Effective रहे कि PhonePe बाकी Apps से तेजी से आगे निकलने लगा। PhonePe ने यह साबित किया कि अगर सही वक्त पर सही Decision लिया जाए तो हर Crisis एक Opportunity बन सकती है।
PhonePe vs Paytm: QR Code जलाने का विवाद और Legal Fight
2022 में PhonePe और Paytm के बीच एक बड़ा Legal Dispute सामने आया। PhonePe ने Complaint Register कराई कि Paytm के कुछ Employees उनके QR Codes को आग लगा रहे थे। जांच में तीन Paytm Employees पकड़े गए एक Area Sales Manager और दो ऐसे लोग जो पहले Phone Pe में काम कर चुके थे। यह घटना इस बात की गवाह थी कि UPI Market कितना Competitive हो चुका था। Market Share के लिए इस तरह की Dirty Competition भी होने लगी थी। इस Case ने एक बार फिर साबित किया कि PhonePe का UPI Market में Position इतना मजबूत था कि Competitors उसे किसी भी तरह से कमजोर करना चाहते थे।
PhonePe ने Flipkart से क्यों अलग होने का फैसला किया?
PhonePe शुरुआत में Flipkart के अंदर एक छोटा Product था। लेकिन समय के साथ PhonePe सिर्फ एक Payment App नहीं रहा- यह Insurance, Mutual Funds, Recharge, Bill, Gold और Loan यानी एक पूरा Financial Services Platform बन गया। यहां एक Problem आई। हर Financial Service के लिए अलग-अलग Authorities – RBI, IRDAI, SEBI, NPCI से Approval चाहिए होते थे। अगर Phone Pe Flipkart के नाम से चलता रहता तो हर Approval को Flipkart के Complex Structure से गुजरना पड़ता जिससे Process बहुत Slow हो जाता। इसीलिए December 2022 में Phone Pe ने Flipkart से Officially अलग होने का फैसला किया। यह एक Strategic Move था जिसने Phone Pe को एक Independent और Agile Company बनाया।
उस वक्त Google Pay और PhonePe मिलकर India के 80% से ज्यादा UPI Transactions Handle कर रहे थे। यानी हर 10 Digital Payments में से 8 सिर्फ इन्हीं दो Apps से होते थे। Paytm का तीसरे नंबर का Competitor तो उस दौर में बहुत Struggle कर रहा था। Bar-Bar Rules Violations, Suspicious Transactions और एक ही PAN पर कई Accounts जैसे आरोपों की वजह से NPCI ने Paytm पर New Users Onboard करने पर रोक लगा दी। April 2023 में Paytm का UPI Market Share 13.3% था जो December 2024 तक घटकर सिर्फ 6.88% रह गया। October 2024 में NPCI ने Paytm को फिर से New Users Add करने की Permission दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
आज PhonePe कहां है? 45% Market Share और ₹12 लाख करोड़ का Transaction
आज PhonePe का UPI Market Share 45.8% है। यानी India में होने वाले आधे से ज्यादा UPI Payments PhonePe के जरिए होते हैं। NPCI के Data के अनुसार August 2025 में PhonePe ने लगभग 9.15 Billion UPI Transactions Process कीं जिनकी Total Value थी करीब ₹11.99 लाख करोड़। यह Number सिर्फ एक App की Growth नहीं दिखाता – यह India की Digital Economy का पूरा बदलाव दिखाता है। छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक, किराने की दुकान से लेकर बड़े Malls तक हर जगह PhonePe का QR Code नजर आता है।
PhonePe की इस Success के पीछे कई Factors हैं। पहला UPI को सबसे पहले और सबसे अच्छे तरीके से Adopt करना। दूसरा Demonetization और COVID जैसे Crises को Opportunity में बदलना। तीसरा – सिर्फ Payment App नहीं बल्कि Complete Financial Ecosystem बनाना। चौथा – छोटे शहरों और Local Merchants तक पहुंचना। पांचवां – User Trust को हमेशा Priority देना। इन सभी Factors न मिलकर PhonePe को India का No.1 UPI Payment App बनाया।
निष्कर्ष: PhonePe सिर्फ एक App नहीं, Digital India की पहचान है
PhonePe की Success Story एक ऐसे Startup की कहानी है जिसने सही वक्त पर सही Technology को अपनाया और हर Challenge को एक नए मौके में बदल दिया। 2015 में तीन लोगों के एक छोटे से Idea से शुरू होकर आज PhonePe एक ऐसा Platform बन चुका है जो हर महीने अरबों UPI Transactions Process करता है। PhonePe ने India के Digital Payment Ecosystem को जो Shape दिया है, वो आज पूरी दुनिया के लिए एक Example बन चुका है। NPCI, RBI और सरकार के साथ मिलकर PhonePe ने India को एक Cashless Economy की तरफ ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। आज PhonePe सिर्फ एक Mobile App नहीं, बल्कि भारत की Digital Economy का दिल बन चुका है। आने वाले वक्त में PhonePe और भी नए Financial Products और Services लाने की तैयारी में हैं- और India का Digital Future और भी Bright दिखता है।
PhonePe से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q. PhonePe कब Launch हुआ था?
A. PhonePe की Company December 2015 में Register हुई और August 2016 में इसने Yes Bank के साथ Partnership करके Public के लिए UPI-Based App Launch किया।
Q. PhonePe के Founder कौन हैं?
A. PhonePe के तीन Founders हैं- समीर निगम (CEO), राहुल चारी (CTO) और बुर्जन इंजीनियर। तीनों ने मिलकर 2015 में PhonePe की नींव रखी।
Q. PhonePe Flipkart से कब अलग हुआ?
A. December 2022 में Phone Pe ने Flipkart से Officially अलग होने का फैसला किया और एक Independent Company बन गया।
Q. PhonePe का UPI Market Share कितना है?
A. आज PhonePe का UPI Market Share 45.8% है- यानी India में होने वाले आधे से ज्यादा UPI Transactions PhonePe के जरिए होते हैं।
Q. PhonePe पैसे कैसे कमाता है जबकि UPI Free है?A.
PhonePe Bill Payments और Recharge पर Commission, Mutual Funds और Insurance Distribution पर Brokerage, Merchant Partnerships पर Transaction/Integration Fee और QR-Based Payment System से Revenue कमाता है।
Renault India: एक यूरोपियन दिग्गज की उड़ान, ठोकर और वापसी की कहानी
