“यह साइड कार्ड इंसानों को दो टुकड़ों में गेहूं की तरह काट देगा।”
यह शब्द किसी क्रूर तानाशाह के नहीं थे। यह शब्द थे Mona Lisa की शांत मुस्कुराहट के पीछे के उस दिमाग के जिसे दुनिया Leonardo da Vinci के नाम से जानती है।
Leonardo da Vinci — एक ऐसा जीनियस जिसने 20 अलग-अलग दुनियाओं में अपने समय से 400 साल आगे के Inventions किए और उन्हें अपनी Notebooks में उल्टे अक्षरों में लिखकर पूरी दुनिया से छुपाकर रखा।
Leonardo da Vinci के दो चेहरे थे। एक तरफ एक Vegetarian, शांतिप्रिय इंसान जो पंछियों को खरीदकर आजाद कर देता था। दूसरी तरफ वो चेहरा जो इंसानों को काटने वाले रथ Design कर रहा था। एक तरफ जो दुनिया बनाना चाहता था और दूसरी तरफ उसी दुनिया को जलते देखना चाहता था।
Historians के लिए Leonardo da Vinci हमेशा एक पहेली बने रहे कि वो Hero थे या Villain। लेकिन सच्चाई इतनी गहरी थी कि ये दोनों ही शब्द Leonardo da Vinci के लिए बहुत छोटे पड़ जाते हैं।
Leonardo da Vinci:
Leonardo da Vinci का Milan — जब Artist ने War Engineer बनना चुना
1482 का Florence शहर अब Leonardo da Vinci के लिए एक पिंजरा बन चुका था। 24 साल की उम्र में एक 17 साल के लड़के के साथ Homosexual Intercourse का इल्जाम लगा था जिसने Leonardo da Vinci की पूरी जिंदगी पलट दी थी। समाज की घिन, शक और बेइज्जती ने Leonardo da Vinci को तोड़ दिया था और उन्होंने खुद को 4 सालों तक अपने कमरे में कैद कर लिया था।
उन 4 सालों में Leonardo da Vinci के Personal Notebooks का जन्म हुआ। पेज दर पेज एक नई आँख, एक नया नजरिया, एक ऐसी सोच जो दुनिया को सिर्फ देख नहीं रही थी बल्कि उसके अंदर के छुपे Code को पढ़ रही थी।
घुटन, पैसों की कमी और मरी हुई Dignity ने Leonardo da Vinci से एक ऐसा कदम उठवाया जो उनकी पूरी जिंदगी और Character बदल देगा। Leonardo da Vinci ने Duke Ludovico Sforza को एक खत लिखा — Milan बुला लेने के लिए। लेकिन इस खत में Leonardo da Vinci ने खुद को Artist नहीं बताया। Leonardo da Vinci ने लिखा — “मैं हथियार बना सकता हूँ। I am a War Engineer।”
एक Duke को और क्या चाहिए था। अर्जी स्वीकार हुई और Milan के दरवाजे Leonardo da Vinci के लिए खुल गए।
Power के करीब आकर Leonardo da Vinci बदलने लगे। तरक्की के Designs बनाने वाला यह शख्स अब अपने Master को खुश करने की आस में मौत के खिलौने बनाने लगा।
Leonardo da Vinci:
Leonardo da Vinci के War Inventions — मौत के वो खिलौने जो दुनिया ने नहीं देखे थे
Leonardo da Vinci के War Inventions इतने Advanced थे कि उन्हें देखकर आज भी Scientists चौंक जाते हैं।
Leonardo da Vinci ने बनाया The Great Arbalest — दो मंजिला Building के Size का एक हथियार। तलवारों के जमाने में Leonardo da Vinci ने एक ऐसा हथियार Design किया जो एक साथ Multiple तोप के गोले और चट्टान जैसे पत्थर Fire कर सकता था। Leonardo da Vinci का यह Weapon सिर्फ Fire Power से नहीं बल्कि Fear Power से काम करता था — देखकर ही दुश्मन Psychologically हार जाए।
Leonardo da Vinci Mechanics को Psychology के साथ Combine कर रहे थे। Mechanics Into Psychology Equals Maximum Impact।
फिर Leonardo da Vinci ने बनाई वो Machine जिसमें Rhythm ही हथियार था — 11 Barrels, Three Rotating Rows यानी 33 Back-to-Back Gun Shots। जंग का पहला Rule है Speed Kills — और तोप के जमाने में Leonardo da Vinci ने Machine Gun का Concept सोच लिया था। जो दुनिया को बनाने में 300 साल और लगने वाले थे।
Leonardo da Vinci का Mounted Scythed Chariot — जिसमें इंसान नहीं बल्कि Physics आपके लिए लड़ता है। दोनों तरफ Rotating Blades जिन्हें घोड़ों की Speed और Torque चलाती। Leonardo da Vinci ने लिखा — “यह Rotating Blades इंसानों को गेहूं की तरह काट देंगे।”
Leonardo da Vinci इस वक्त सिर्फ War Machines नहीं बना रहे थे। Leonardo da Vinci अपनी खोई हुई इज्जत कमाने की लड़ाई भी लड़ रहे थे।
Leonardo da Vinci का Iron Tank — Fully Covered, 360 Degree Fire Capability, एक चलता-फिरता लोहे का किला। अंदर कोई छू नहीं सकता, बाहर कोई टिक नहीं सकता। उस वक्त जब लोग घोड़ों पर युद्ध लड़ते थे, Leonardo da Vinci लड़ाई को ही Automate करने की सोच रहे थे।
लेकिन Leonardo da Vinci के War Inventions में एक रहस्य था। उन्होंने अपने कई Killing Machines में जानबूझकर गलत Mechanisms Design किए थे। कुछ Historians मानते हैं कि Leonardo da Vinci अपने Genius से Silently दुनिया को बचाना चाहते थे।
Leonardo da Vinci:
Leonardo da Vinci और उड़ान का जुनून
Leonardo da Vinci के लिए सिर्फ जमीन काफी नहीं थी। उन्हें आसमान भी चाहिए था।
Leonardo da Vinci लिखते हैं — “Once you have tasted flight, you will forever walk the Earth with your eyes turned skyward।”
Leonardo da Vinci ने शुरुआत में वही गलती की जो हर कोई करता है — सोचा कि पंछियाँ उड़ती हैं क्योंकि वो पंख झटकाती हैं। इसी की नकल करके Leonardo da Vinci ने बनाया Ornithopter — जो लिटरली एक Dragon Fly की तरह Wings Flap करके उड़ने की कोशिश थी। Leonardo da Vinci ने कई Versions बनाए — Pedal Driven, Pulley Driven, Manually Powered Wings — सब Fail।
Leonardo da Vinci Birds की Biology की नकल तो कर रहे थे लेकिन उड़ान के Physics को समझे बिना।
लेकिन कुछ ही सालों में Leonardo da Vinci ने उड़ान का असली Code Decode कर लिया। Leonardo da Vinci ने Glider का Design Invent किया जिसमें एक इंसान उड़ सकता था।
Leonardo da Vinci समझ गए कि Birds के Wings की Flapping नहीं बल्कि Wings की Curved Geometry हवा को दो भागों में काटती है। नीचे ज्यादा Pressure, ऊपर कम Pressure — और यही Pressure Difference Lift Create करता है। Leonardo da Vinci ने Bernoulli’s Principle का Concept समझ लिया था — उसके Invent होने के 300 साल पहले।
Leonardo da Vinci लिखते हैं — “The bird is an instrument working according to mathematical law।”
Leonardo da Vinci का Parachute Design भी उन्होंने इसी दौर में बनाया। आज भी कई लोगों ने Leonardo da Vinci के Parachute Design को Successfully Test किया है।
Leonardo da Vinci:
Leonardo da Vinci का Helicopter — स्क्रू से आसमान तक
Leonardo da Vinci के Helicopter Design की कहानी उनके Psycho नजरिए को दर्शाती है।
Leonardo da Vinci ने एक Screw को निकालते देखा। Screw को निकालने के लिए घुमाना पड़ता है — और वो Surface से ऊपर आ जाता है। Leonardo da Vinci ने Notice किया कि घूमती चीज किसी भी Medium में ऊपर आती है।
Leonardo da Vinci ने घूमते हुए Screw को देखा और Discover कर लिया Air Lift। Rotational Motion Creates Lift — यही Concept आज Modern Helicopters में Use होता है।
Leonardo da Vinci का Helicopter Design — Helicopter के Invention से 450 साल पहले।
Leonardo da Vinci का Diving Suit Design, Leonardo da Vinci का सबसे पहला Hydraulics Powered Renewable Energy System — 400 Years Before the Industrial Revolution। पानी के बहाव को Mechanical Energy में Convert कैसे किया जाए — यह सब Leonardo da Vinci Design कर रहे थे।
“इतिहास का सबसे पहला X” — इस Phrase के पीछे कई सारी चीजों में Leonardo da Vinci का नाम है।
Leonardo da Vinci:
Leonardo da Vinci और Cesare Borgia — Power का खतरनाक खेल
1500 में Sforza युद्ध में हार गया। Leonardo da Vinci को शहर छोड़कर भागना पड़ा। लेकिन Power की ख्वाहिश अभी भी बुझी नहीं थी।
Leonardo da Vinci खुद को एक और Dangerous इंसान की सभा में पाते हैं — Cesare Borgia। जिस Cesare Borgia पर Niccolo Machiavelli ने “The Prince” लिखी। 48 Laws of Power जो आपने पढ़ी होगी वो भी इसी “The Prince” से Inspired है।
Cesare Borgia का Simple Formula था — Politics = Power × धोखा। और Fear = जल्लाद और Torture।
इसी Military General के लिए Leonardo da Vinci ने इतिहास का सबसे पहला Satellite View Military City Design किया। नदियों को Control करने वाले Systems जो युद्ध जिता सकें, War में तुरंत तैयार हो जाने वाले Assembly Bridges।
लेकिन Borgia के करीब रहकर Leonardo da Vinci को होश आने लगा कि वो क्या बनते जा रहे हैं। Leonardo da Vinci अपनी असल पहचान से पूरी तरह भटक चुके थे — सिर्फ अपने अतीत के जख्मों को राहत पहुँचाने के लिए।
एक अहिंसा में यकीन रखने वाला जीनियस ताकतवर लोगों के जुनून में अपनी खूबी का गलत इस्तेमाल कर रहा था।
एक साल में Leonardo da Vinci ने Borgia को छोड़ा और Florence लौट आए। और एक खूबसूरत चीज पर काम करना शुरू किया — Mona Lisa।
Leonardo da Vinci:
Leonardo da Vinci और Anatomy का क्रांतिकारी सफर
1507 में Leonardo da Vinci की मुलाकात हुई Marcantonio della Torre से — एक उभरता हुआ Anatomy Scholar। Leonardo da Vinci और Marcantonio मिलकर 1500 सालों से चलते आ रहे एक बहुत बड़े झूठ को जड़ से उखाड़ फेंकने वाले थे।
16वीं सदी में Human Anatomy 100 या 200 नहीं बल्कि 1500 साल पीछे चल रही थी। सारे Doctors Galen की Anatomy Theory Use करते थे। Claudius Galen ने कभी Real Human Bodies Dissect नहीं किए थे — सिर्फ Pigs और Monkeys को काटकर Guess लगाते थे कि Human Body कैसे काम करती है।
Galen की Theory थी — शरीर को आत्मा चलाती है, Liver खून की Factory है, दिल में आत्मा Energy Create करती है, दिमाग एक Cooling System है। 1500 सालों तक किसी ने एक सवाल नहीं उठाया।
लेकिन Leonardo da Vinci और Marcantonio Psychos थे। Marcantonio Licensed Professor थे इसलिए Leonardo da Vinci को पहली बार लाशों का Legal Access मिला।
Santissimo Novella Hospital में अंधेरी रातें, ठंडे कमरे, मोमबत्तियाँ — 20 Dead Bodies को Layer by Layer Leonardo da Vinci छीलने लगे। हर Cut एक नई Discovery, हर Layer नए राज।
Leonardo da Vinci की Heart की Discovery — 500 साल पहले का Modern Science
Leonardo da Vinci के सामने एक 100 साल के बूढ़े इंसान ने अपनी अंतिम साँसें लीं। मौत आई — लेकिन बिना तड़पे, बिना दर्द के। Leonardo da Vinci ने सोचा — Natural मौत आखिर आती कैसे है?
उसी रात Leonardo da Vinci ने उस बुजुर्ग के शरीर को Dissection Table पर रखा। छाती की Cavity खोली। Arteries सिकुड़ चुकी थीं — खून का रास्ता Block था।
Leonardo da Vinci इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि खून के दिल तक न पहुँचने की वजह से Natural Death हुई है — Arteriosclerosis की यह Discovery उन्होंने की Cardiology शब्द के Invent होने के 300 साल पहले।
Leonardo da Vinci ने एक Genius Experiment किया। एक बैल का Heart लिया, उसके अंदर Molten Wax डाला, Wax जमने दिया, पूरा Heart हटा दिया। सामने आई एक Perfect 3D Cast — Four Chambers, Two Atria, Two Ventricles, Valves।
इतिहास में पहली बार एक इंसान समझा था कि दिल आत्मा की भट्टी नहीं — एक Precision Pump है जो Physics के कायदों से चलता है।
Leonardo da Vinci ने एक और Discovery की जिसे 500 सालों तक Medical Science इनकार करता रहा। Blood Heart में Straight Line Pattern में Flow नहीं होता — Blood एक Spiral, Vortex Pattern बनाते हुए Flow होता है जैसे एक Whirlpool।
Leonardo da Vinci लिखते हैं — “Motion always follows the form of the vessel containing it।”
Leonardo da Vinci ने Notice किया कि दिल की Geometry Curved है। जैसे-जैसे Blood Flow होता है, वो Naturally एक Whirlpool की तरह Move करता है। दिल के Major Valves One Way Doors होते हैं — Blood अगर Straight Flow होता तो इन Valves को Effectively Lock नहीं कर पाता। लेकिन Curved Flow बहुत Efficiently यह काम करता है।
Modern Cardiology ने 500 साल बाद इसे Confirm किया।
Leonardo da Vinci ने Arteries और Veins का पूरा Map बनाया। Fetus को Uterus में Draw किया जो आज के Ultrasound से Match करता है। Lungs में Branching Patterns दिखाए। Brain के Ventricles Map किए Wax Inject करके।
उस जमाने की Anatomy Drawings बहुत Basic होती थीं। लेकिन Leonardo da Vinci की Drawings ऐसी थीं जैसे प्रकृति खुद अपने हाथों से अपनी सच्चाई को Draw कर रही हो।
Leonardo da Vinci और उनकी Notebooks — वो 200 Pages जो Medical Science बदल सकते थे
Leonardo da Vinci और Marcantonio ने मिलकर 200 Pages का एक पूरा Medical Science Encyclopedia बना दिया जो अकेले Medical Science को 200 साल आगे ले जा सकता था।
लेकिन एक बड़ी Tragedy हो जाती है। 1511 में Plague की Epidemic आती है। Marcantonio मर जाते हैं और Leonardo da Vinci का Hospital Access बंद हो जाता है।
वो 200+ Pages का Scientific Treasure अधूरा रह जाता है। अधूरा — जैसे Leonardo da Vinci की जिंदगी।
2 साल बाद 61 साल के Leonardo da Vinci को Rome बुलाया गया। Pope Leo X के भाई Medici ने उनके लिए Santo Spirito Hospital के दरवाजे खोले। लेकिन Leonardo da Vinci के Discoveries से Church के Officials परेशान थे।
दो बेवकूफों — Giorgio एक लोहार और Giovanni एक आईना बनाने वाले — ने Pope के Officials को Complain किया। Leonardo da Vinci Frustration में लिखते हैं — “As for those who call me a wizard, let them come and see — they do not understand, therefore they call it magic।”
Pope ने भी Leonardo da Vinci से खुश नहीं थे। Leonardo da Vinci ने एक भी Promised Painting नहीं बनाई थी। Pope ने ताना मारा — “यह आदमी कुछ भी हासिल नहीं करेगा।”
और फिर Church के Physicians ने Pope के Officials को Complain किया — Leonardo da Vinci का Hospital Access Permanently Ban।
यह सिर्फ Ban नहीं था। यह Leonardo da Vinci के वजूद का खून था।
Leonardo da Vinci के अंतिम दिन — एक जीनियस की टूटन
1516 में Leonardo da Vinci France के King Francis I के पास चले गए। Leonardo da Vinci अपने साथ ले गए अपनी जिंदगी भर की कहानी — वो Notebooks जिनमें एक आदमी ने कुदरत को तोड़कर समझा था।
1517 में Leonardo da Vinci को एक Stroke आया। उनका Right Hand — जिसने Mona Lisa, Last Supper और कई Masterpieces बनाए थे — Paralyze हो गया।
जीनियस का हाथ मर गया था लेकिन जीनियस का दिमाग नहीं। Leonardo da Vinci Left Hand से भी Discovery की Drawings बनाते रहे। जैसे एक सिपाही अपनी आखिरी साँसों तक तलवार चलाता हो।
2 मई 1519 — 67 साल के Leonardo da Vinci मौत के बिल्कुल करीब थे।
जिस जिंदगी में हजारों सवाल थे, जिसने हर एक जज्बात को Canvas पर उतारा — मौत के वक्त Leonardo da Vinci ने सिर्फ एक चीज लिखी।
“मैंने भगवान और इंसानियत को निराश किया है क्योंकि मैं वो नहीं कर पाया जो मुझे करना चाहिए था।”
“I have offended God and mankind in not having worked as I should।”
Leonardo da Vinci के Personal Notebooks के आखिरी पन्नों में यही दर्द भरा सवाल था — “बताओ क्या मैंने कभी भी कुछ पूरा किया है?”
Leonardo da Vinci की असली पहचान — जो दुनिया 259 साल बाद समझी
Leonardo da Vinci के मरने के बाद उनके Assistant Francesco Melzi ने उनकी Notebooks Carefully Preserve कर लीं। 259 साल तक वो छुपी रहीं।
1778 में उस समय के Top Anatomist William Hunter ने Windsor Castle में यह Drawings देखीं और Officially कहा — “Leonardo is probably the greatest anatomist of all times।”
जब 20वीं सदी में MRI ने Leonardo da Vinci की Vortex Flow Theory Confirm की। जब Cardiac Surgeons ने Leonardo da Vinci की Valve Drawings की Detailing देखी। सब ने यही कहा — “500 साल पहले एक आदमी ने वो देख लिया था जो आज हम Supercomputer से भी मुश्किल से देख पा रहे हैं।”
आज Experts कहते हैं कि Leonardo da Vinci ADHD यानी Attention Deficit Hyperactive Disorder जैसे कई Symptoms दिखाते थे — Distracted रहना, Obsessively Curious रहना, Attention to Detail। लेकिन Leonardo da Vinci की Cognitive Ability Typical ADHD से कहीं आगे थी। एक Mixed Cognitive Phenotype जिसमें Technical Knowledge, Abstraction, Polymathy, Pattern Recognition, Systems Mindset — सब कुछ एक साथ Packed था।
Leonardo da Vinci की सबसे बड़ी Tragedy
Leonardo da Vinci की सबसे बड़ी Tragedy यह नहीं थी कि दुनिया उनके Genius को नहीं समझ पाई। Leonardo da Vinci की सबसे बड़ी Tragedy यह थी कि वो अंत तक खुद के दिमाग को नहीं समझ पाए।
Leonardo da Vinci बाहर की 20 दुनियाओं को जोड़कर अंदर से टूट चुके थे। Leonardo da Vinci की गलती बस एक थी — उनकी गति। 400 साल आगे की सोच जब चीजें आसपास बहुत पिछड़ी थीं।
Leonardo da Vinci के Ideas Fiction नहीं — उस जमाने में Fraud लगते थे।
आज भी जब कोई आम इंसान Leonardo da Vinci का नाम सुनता है तो उसके दिमाग में सिर्फ Mona Lisa की Painting आती है। लेकिन Leonardo da Vinci की असली कहानी उनकी उन Notebooks में छुपी है जहाँ एक Psycho Mind ने दुनिया को उसी की भाषा में Decode किया था।
Leonardo da Vinci एक ऐसा जीनियस था जो जीते-जी खुद को Failure मानता रहा — और मरने के 500 साल बाद दुनिया ने उसे सबसे बड़ा Genius माना।
Leonardo da Vinci की यही कहानी हमें याद दिलाती है कि असली Genius को उसका समय नहीं पहचानता — लेकिन इतिहास जरूर पहचानता है।
