Pentagon UFO Files: अमेरिका की 162 Secret UFO फाइलें और एलियन का असली सच

Pentagon UFO Files: अमेरिका की 162 Secret UFO फाइलें और एलियन का असली सच

Pentagon UFO Files: अमेरिका की 162 Secret UFO फाइलें और एलियन का असली सच

अमेरिका ने अपनी सारी Secret UFO और Alien Files रिलीज कर दी हैं। क्या सच में दुनिया में Aliens आ चुके हैं? और Pentagon की ये Files उनका Proof हैं?

एक Video पर ध्यान दीजिए। यह अमेरिकी Navy के Fighter Jet के Infrared Camera से Record हुआ है। इसमें एक सफेद रंग का अजीब Object दिखता है जो समुद्र के ऊपर Hover कर रहा है। इस Object के न Wings हैं, न Engine है, न Exhaust का धुआं निकल रहा है। लेकिन यह इतनी तेजी से Move कर रहा है कि अमेरिका का सबसे Advanced Fighter Jet भी इसके पास पहुँचने में नाकाम रहा।

और NASA के Apollo 12 Mission की Official तस्वीरें जो 1969 में चाँद की सतह पर खींची गई थीं — इन Photos में चाँद के ऊपर आसमान में पाँच अलग-अलग जगह Mysterious Lights दिखाई दे रही हैं। Pentagon ने खुद इन Lights को Circles में Mark करके Release किया है और नीचे लिखा है — Unidentified Phenomena।

Pentagon ने PERU Program के तहत 162 Secret UFO Files एक साथ Release की हैं। इनमें Military Videos हैं, Fighter Pilots की Testimonies हैं, NASA Astronauts के Transcripts हैं, FBI Investigation Reports हैं और दशकों पुराने Photographs हैं।

President Trump ने खुद कहा — “अब सब कुछ Public के सामने है। खुद देखो और खुद Decide करो।”

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन Files में आखिर है क्या? क्या सच में ये Videos किसी दूसरी दुनिया की Technology का Proof हैं?

Apollo 12 — चाँद पर Mysterious Lights का रहस्य

नवंबर 1969। America का Apollo 12 Mission चाँद की तरफ रवाना हुआ। इस Mission में तीन Astronauts थे — Commander Charles Conrad, Richard Gordon और Alan Bean।

तीन दिन की यात्रा के बाद जब Spacecraft चाँद के Orbit में पहुँचा तो Astronauts ने कुछ अजीब देखा। चाँद के Horizon के ऊपर आसमान में कुछ चमकती हुई चीजें दिखाई दीं। एक नहीं, दो नहीं — पाँच अलग-अलग जगह Bright Lights।

ये Lights चाँद की सतह से ऊपर थीं। चाँद पर कोई Atmosphere नहीं है, कोई बिजली नहीं है, कोई Human Base नहीं है, कोई Satellite नहीं है। तो ये Lights आईं कहाँ से?

Astronauts ने इन Lights की Photographs लीं। ये Photographs दशकों तक Classified रहीं। लेकिन Pentagon की 162 UFO Files में इन्हें भी शामिल किया गया है। Pentagon ने खुद इन Photos में दिखती Mysterious Lights को Circle में Mark किया और लिखा — Unidentified Phenomena Observed During Apollo 12 Lunar Mission।

Apollo 17 और Gemini 7 — Astronauts ने अंतरिक्ष में क्या देखा?

Apollo 12 अकेला नहीं था। 1972 में Apollo 17 Mission गया — चाँद पर जाने वाला आखिरी Manned Mission। इस Mission के Astronauts ने भी कुछ अजीब Report किया।

Pentagon ने इस Mission के Transcripts Release किए। एक Astronaut ने अपने Mission Control से बताया कि उसकी Window के बाहर बहुत सारी चमकती चीजें तैर रही हैं — जैसे Fourth of July Fireworks।

यह Report भी दशकों तक Classified रही।

और इससे भी 5 साल पहले 1965 में Gemini 7 Mission में कुछ और हुआ। Astronaut Frank Borman ने अपने Mission Control को Radio पर कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष में एक Bogey देखा है — Identify नहीं हो पा रहा।

Mission Control ने पूछा — क्या यह तुम्हारा Booster है जो साथ तैर रहा है?

Borman ने कहा — नहीं, यह Booster नहीं है। यह कुछ और है। और साथ में कहा कि उसके आसपास Trillions of Particles तैर रहे हैं।

Jim Lovell ने भी Confirm किया कि उसे भी Trillion Particles दिख रहे हैं जो Booster से बिल्कुल अलग Direction में हैं।

यह Transcript अमेरिका की Government ने 60 साल से ज्यादा छुपाए रखा। Pentagon ने पहली बार इसे Publicly Release किया है।

धरती पर UFO Videos — Fighter Jets ने क्या देखा?

Pentagon UFO Files की कहानी सिर्फ अंतरिक्ष तक नहीं है। धरती पर भी ऐसी अनेक अजीब Videos Record हुई हैं।

1999 में Oman की खाड़ी में एक American Fighter Jet Routine Patrol पर था। अचानक Pilot के Camera पर एक चमकता Object आया। Pilot ने Targeting System Activate किया और उस Object को Lock कर लिया। 20 Second तक यह Object Screen पर रहा।

Pilot Missile Fire करने की तैयारी में था। लेकिन 20 Seconds के बाद वो Object अचानक गायब हो गया। Screen खाली, Radar खाली — जैसे कोई था ही नहीं।

FBI ने इस Incident की Investigation Report बनाई और फिर उसे Classified कर दिया। अब 27 साल बाद यह File Pentagon की Documents के साथ Release हो चुकी है।

एक और Video में एक Object कुछ Wind Turbines के बिल्कुल पास से गुजर रहा है — जैसे उन्हें Observe कर रहा हो। Pentagon ने इस Video का कोई Explanation नहीं दिया। बस लिखा — Unidentified Anomalous Phenomena।

और एक ऐसा Object जिसका Shape किसी भी चीज से Match नहीं करता — आठ किनारे बाहर निकले हुए जैसे कोई Star हो। कोई Drone ऐसा नहीं दिखता, Balloon ऐसा नहीं दिखता, दुनिया के किसी देश का Military Aircraft ऐसा नहीं दिखता।

भारत में UFO — Imphal Airport की घटना

Pentagon UFO Files से परे भारत में भी एक Documented UFO Incident है।

19 नवंबर 2023, Imphal International Airport। दोपहर करीब 2:30 बजे Airport Authorities ने आसमान में एक चमकता Object देखा जो इधर-उधर Move कर रहा था। सबसे अजीब बात यह थी कि यह Object सिर्फ इंसानी आँखों से दिख रहा था। Airport के Radar में कहीं नहीं था — कोई Signal नहीं, कोई Blip नहीं।

Indian Air Force को तुरंत Inform किया गया। Air Force ने पूरे Airport का Air Space अपने Control में ले लिया। सभी Flights रोकी गईं। Emergency Declare हुई। दो Rafale Fighter Aircraft Scramble किए गए।

लेकिन जब Rafale उस जगह पहुँचे जहाँ Object दिखाई दे रहा था तो वहाँ कुछ भी नहीं था। Object गायब हो चुका था।

यह Incident Officially Documented है और आज भी Unsolved है।

1947 Roswell — जहाँ से शुरू हुई UFO की कहानी

Pentagon UFO Files को पूरी तरह समझने के लिए 1947 के Roswell Incident को जानना जरूरी है।

1947, America का New Mexico। एक रात लोगों ने आसमान से कोई चीज गिरते देखी। सुबह जब वो उस जगह पहुँचे तो टूटे हुए Metal के टुकड़े बिखरे पड़े थे।

US Army की Team आई और एक Official Statement जारी किया — “उन्होंने एक Flying Disc Recover की है।”

पूरी दुनिया हिल गई। Flying Disc का मतलब था — कोई ऐसी चीज जो इंसान ने नहीं बनाई।

लेकिन 24 घंटों के अंदर Army ने अपना Statement बदल दिया — “यह तो Weather Balloon था।”

एक दिन में पूरी कहानी पलट गई। लोगों के मन में एक सवाल रह गया — अगर सच में Weather Balloon था तो पहले Flying Disc क्यों बोला?

इसके बाद 1952 से 1969 के बीच US Air Force ने Project Blue Book नाम का बड़ा Investigation Program चलाया जिसमें 12,000 से ज्यादा UFO Reports Investigate किए गए।

2023 में Congress में एक Hearing हुई जिसमें Former Intelligence Officer David Grusch ने Claim किया कि America की Government दशकों से एक Secret Program चला रही है जिसमें Crashed Alien Spacecraft Recover किए गए हैं और Aliens की Bodies पर Research हो रही है।

Pentagon की 162 UFO Files — असली Science क्या कहती है?

Pentagon UFO Files में जो दिखाया गया है उसे Science के नजरिए से देखें तो कई चीजें स्पष्ट होती हैं।

Apollo 12 की वो पाँच Mysterious Lights — Science एक Important बात कहती है। जब कोई Spacecraft Space में Move करता है तो उसमें से छोटे-छोटे Ice Particles और Insulation का Debris बाहर निकलता है। Space में कोई Gravity नहीं है तो ये Particles Spacecraft के आसपास Freely Float करते रहते हैं। जब Sunlight इन Particles पर पड़ती है तो ये बहुत Bright चमकते हैं। चाँद के पास कोई Atmosphere नहीं है जो Light को Scatter करे। इसीलिए ये Particles एक Sharp Bright Dot की तरह दिखते हैं।

Apollo 17 की Fireworks जैसी Lights — Apollo Spacecraft में एक Waste Water Dump System था। जब Spacecraft अपना Extra पानी Space में Release करता था तो वो Liquid तुरंत Freeze होकर छोटे-छोटे Ice Crystals बन जाते थे। जब Sunlight इन Crystals पर पड़ती थी तो वो चमकने लगते थे — दूर से देखने पर Fireworks जैसा लगता था।

Gemini 7 में Trillions of Particles — Gemini Capsule जब Orbit में पहुँचता था तो Booster Stage अलग होता था लेकिन वो तुरंत गायब नहीं होता था। उस Booster की Body से Insulation के टुकड़े और Paint Chips निकलते थे जो Space में हजारों छोटे-छोटे Particles बन जाते थे। Sunlight में ये चमकते थे।

यानी अंतरिक्ष में दिखे ये सभी Phenomena जिन्हें Pentagon की Declassified Files में दिखाया गया, उनमें से कोई भी अभी तक Extraterrestrial Origin यानी Alien का Proof नहीं करता।

Fighter Jet Videos का Scientific Analysis

Pentagon UFO Files में धरती पर Record हुई Videos का Analysis भी जरूरी है।

NASA की 2023 UAP Independent Study ने Military Videos का Detailed Analysis किया। उनका कहना है कि इन Videos में जो Apparent Anomalous Behavior दिखाई देता है वो कई बार Sensor Platform की खुद की Movement की वजह से होता है। जब एक Fighter Jet 800 km/h की Speed से उड़ रहा होता है और उसका Camera किसी Object को Track कर रहा होता है तो उस Object की Speed और Direction का Perception बहुत Distorted हो जाता है।

लेकिन यहाँ एक बात है। Commander David Fravor जो उस दिन Cockpit में था उसने अपनी आँखों से भी उस Object को देखा था — सिर्फ Camera पर नहीं। उसका कहना है कि वो Object उसकी समझ से बहुत ज्यादा Advanced था।

Debunker Mick West ने Rotating Object वाली Video का Detailed Analysis Publish की। उन्होंने दिखाया कि जो Rotation दिख रही है वो Infrared Camera के Gimbal Mechanism की वजह से है।

Wind Turbine वाले Object के बारे में — कई बार Birds भी Infrared Cameras में Unusual Shapes दिखा सकते हैं। Wind Turbines के आसपास Thermal Currents naturally बनती हैं जहाँ Birds Glide करने आते हैं।

Pentagon का असली Message और एलियन का सच

Pentagon UFO Files Release करने के बारे में एक Important बात — Pentagon ने खुद कहा है कि यह Files Release करने का मतलब यह नहीं कि यह Alien का Evidence है।

Pentagon का कहना है कि ये Unresolved Cases हैं जिनकी Sufficient Data के अभाव में कोई Explanation नहीं दी जा सकती। Unresolved का मतलब Alien नहीं होता। Unresolved का मतलब है — या तो Data कम है, या Sensors की Limitation है, या Classified Military Technology है जिसे Publicly Explain नहीं किया जा सकता।

लेकिन यह भी सच है कि भले ही Pentagon UFO Files की ये Videos Alien का Proof न हों, फिर भी Aliens के होने की Possibility बहुत ज्यादा है।

Drake Equation के मुताबिक हमारी Milky Way Galaxy में ही लाखों ऐसे Planets हैं जहाँ धरती जैसी Conditions हो सकती हैं। और अगर पूरे Observable Universe की बात करें तो अरबों-खरबों Planets हो सकते हैं जहाँ हमारे जैसा या शायद हमसे भी ज्यादा Advanced Civilization वाला जीवन मौजूद हो।

Pentagon UFO Files ने दुनिया के सामने वो सब रख दिया है जो दशकों तक छुपाया गया था। लेकिन इन Files में जो है वो Answers से ज्यादा और सवाल खड़े करता है।

SL-1 Nuclear Disaster: अमेरिका की सबसे भयानक परमाणु दुर्घटना की पूरी सच्चाई